अधूरा न छोड़ ऐसे मुझे ए मेरे मुसव्वीर,

इल्तिज़ा है मेरी, तू मुझे तस्वीर बना दे।

मैं तेरे ख्वाबों को बस एक मेहरबानी हूं,

जां डाल दे मुझमें, जिंदा ताबीर बना दे।



तेरा तसव्वुर और वो झलक तेरे दिल की,

बस मुझे अपनी मोहब्बत का मुनीर बना दे।

मालूम है अश्क बेरंग हैं इसलिए सुन जरा,

तेरा दर्द कर सकूं बयां वो तकरीर बना दे।


احزان کی نظم