आंखे भीग जाएंगी ,
तेरी जुल्फ बिखर जाएंगी,
जब झोंखा कोई मेरी याद का,
चेहरा तुम्हारा छू जाएगा,
आज मैं तन्हा गुनगुनाता हूँ,
कल तुम भी गुनगुनाओगे,
जब मेरी गज़ल जैसा,
कोई गीत याद आएगा,
क्या करोगे उस पल जब ,
कांटे दामन पकड़ेंगे, देखना !
मेरी दहलीज़ याद आएगी,
अगर कोई चुभ जाएगा,
मेरी आखिरी ख्वाइश कि मुझे-
तोड़ कर धीमे से तेरा मुस्कुराना,
काश कभी किसी दौर में भी तो,
कोई तुझपे भी यूं ही मुस्कुराएगा ।।

احزان کی نظم