उम्र बड़ी तो महसूस हुआ,

पर्ची जिम्मेदारी की अब किताब बन गई।


गिनी चुनी जो थी पास मेरे,

वो दिक्कतें सब बेहिसाब बन गई।


ग़म ए ज़ीस्त से लड़ती सांसें,

जीने का परेशां अंदाज बन गई।


हर्फो में खुद को यूं छुपा लिया,

कि मेरी ग़ज़ल ही मेरा नक़ाब बन गई।


احزان کی نظم