ये शहर तुम्हारा हैं,यहां चर्चे सिर्फ तुम्हारे हैं,
हमारा क्या कुछ नही,बस इसी गम में हारे हैं,
इश्क ने दरवेश बनाया तो ये मालूम हुआ,कि
हम जैसे तुम्हारी गलियों में फिरते कई सारे हैं।
अंजाम ए मोहब्बत ने इतना आलिम बना दिया,
कि तुम्हारे जो दीवाने थे अब शागिर्द वो हमारे हैं,
बहुत से तो गुजर चुके और बहुत गुजरने वाले हैं
खिड़की से झांको तो देखो कितने तुमने मारे हैं।
احزان کی نظم

