देखो न तुम्हारे शहर की बारिश में
आज फिर भीग गया,
तुम्हारी याद भी आई और
फिर से दिल नही सम्हला,
कभी ऐसी ही बारिश में
पानी की एक बूंद,
तुम्हारे माथे पर गिरी थी और पलकों से
होती हुई तुम्हारे गालों को छुवा था,
याद है न उस दिन मैं पानी की
वो बूंद बन जाना चाहता था,
शायद आज भी बारिश
तुमसे टकराई होगी,
क्योंकि आज फिर मेरा दिल
उस बूंद पर अटका है,
