चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
छोड़ कर दुनिया के दर्द, थोड़ा साथ में मुस्कुराएं...
चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
 • 
जब निकलोगे घर से, तो पूछेंगे लोग सब...
कह देना उनसे, थोड़ा सी जिंदगी जी आएं...
चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
 • 
दिल को मत समझाना, कि छोड़ो फिर कभी जायेंगे...
दुनिया तो चलती रहती है, हम चाहत मन में क्यूं दबाएं...
चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
 • 
कपड़े कुछ गर्म रखना, पर कुछ किताबें भी ...
एक बैग खाली रखना ताकि, खुशियां वापस भर कर लाएं
चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
 • 
अपनी अपनी दुनिया में, यूं तो सब अच्छा है मगर...
जो बता न सके जबां से, एक दूसरे को आंखो से बताएं...
चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
 • 
मेरा हाथ थाम लेना, जब भी लगे तुम तन्हा हो...
मेरे कांधे सर रख लेना, जब मन करे तुम्हे रोना हो...
सूरज भी शर्मायेगा, तेरे चेहरे की उस रंगत से...
बस मेरे साथ तुम चल देना, जब भी लगे तुम्हे हंसना हो...

हम बिछड़ने से पहले, कुछ यादें तो बनाएं...
चलो हम तुम, कहीं पहाड़ों में घूम आएं...
 •