लड़ो, कि यह कर्म है तुम्हारा।
उठो और चल पड़ो, कि यह धर्म है तुम्हारा।
बेशक तुम जीते नहीं, मगर
हारे तुम तब तक नहीं, चलना जब तक एकमात्र विकल्प है तुम्हारा।
थक जाओ, कि हक़ है तुम्हारा,
मगर थक कर बैठ जाओ, तो सब नष्ट है तुम्हारा।
आशा और निश्चय सामने का रास्ता साफ़ कर देगी।
न हों यह दो, तो मौत है मेरे दोस्त,
और मौत के बाद ज़िंदगी क्या कर लेगी?
तो उठो और फिर चल पड़ो,
कि यही धर्म है तुम्हारा,
यही कर्म है तुम्हारा।
