किसी मजबूर का आँसू जो टपकता होगा
दिल फ़रिश्तों का भी ज़ोरों से धड़कता होगा
----------
उसको ख़ुश्बू की ज़रूरत कहाँ पड़ती होगी
बेटियों से यूँ ही आंगन वो महकता होगा
----------
कोई तस्वीर फिर आंखों में खटकती होगी
अपने कमरे में कोई तन्हा सिसकता होगा
----------
किसके क़दमों के निशां आंसुओं पे बनते हैं
दिल की गलियों में कोई दर्द भटकता होगा
---------
कोई क़िस्तमत के ही दम पर तुझे पा लेगा और
तेरा हो कर भी कोई बस तुझे तकता होगा
----------

