इतनी बेचेनियाँ हैं इस मन में
रूह घबरा रही है अब तन में
----------
शोर बढ़ने लगा है धड़कन का
दर्द क्यूँ चीख़ता है धड़कन मे
--------
एक तुम ही न मिल सके हम को
और तो सब मिला है जीवन में
----------
पेड़ होते थे पहले, लेकिन अब
कुछ दीवारें उगी हैं आंगन में
----------
आयी मुद्दत के बाद लब पे हंसी
आयी मुद्दत में नींद नैनन में
----------
सोहबतें अपना क्या बिगाड़ेंगी
सांप पलते हैं ख़ूब चंदन में

