वक़्त कैसे वो काटता होगा
ये ग़म उस को भी खा रहा होगा
---------------------
शबे ज़ुल्मत में रोशनी के लिए
सिर्फ मुफ़लिस का घर जला होगा
---------------------
हिज्र की रात फिर नहीं कटती
आज फिर यानी रत जगा होगा
--------------------
अब मुलाक़ात फिर न हो शायद
उस ने नम आंखों से कहा होगा
--------------------
अपने हाथों में थाम कर चेहरा
वो जबीं उस की चूमता होगा
--------------------
उसको पहरों यूँ याद करने से
ज़ख़्म-ए-दिल और भी हरा होगा
------------------
तुझ को हंस हंस के याद करता हूँ
कोई मुझ सा भी याँ बता होगा
-----------------
ज़ात मज़हब को छोड़ कर अफ़ज़ल
क्या कभी भी कोई मिरा होगा
-------------------

