आँखें हैं अश्क बार सनम अब तिरे बग़ैर

रोती हैं ज़ार ज़ार ये इक पल रुके बग़ैर 

------------

वो इक अकेली उम्र गुज़ारेगी किस तरह

दिन एक भी गुज़रता नहीं है मिरे बग़ैर 

------------

फिर देखिए के ज़ुल्म किया पगड़ियों ने क्या

कर ही दिया जुदा यूँ दिलों को सुने बग़ैर 

------------

वादे कभी किये ही नहीं थे निबाह के

सो काटते हैं उम्र हम इक दूसरे बग़ैर 

------------

अपनी अना का क़त्ल करें अपने हाथ से

आता नहीं है हौसला ये दिल दिये बग़ैर 

------------

धुंधला गए हैं पल में ही मंज़र जहान के

हम ने अभी ही देखी थी दुनिया तिरे बग़ैर 

------------

अफ़ज़ल चमन का कौन है गुल चीं बता ज़रा

मुरझा रहे हैं फूल यहाँ क्यूँ खिले बग़ैर 

------------