दुआ करने मैं तेरे दर पे हूँ आया

सदा सुन ले मेरी ओ मेरे ख़ुदाया


हो राहों में कांटे तो उन को हटा दूं

हो दिल साफ़ दिल से हसद को भूला दूं

तू ऐसा अता कर ख़ुदा सब्र मुझ को

जो दे कोई तकलीफ़ उस को दुआ दूं


हो रौशन मुक़द्दर न हो ग़म का साया

सदा सुन ले मेरी ओ मेरे ख़ुदाया

---------------

अगर तू जो कर दे करम का इशारा

तो मिल जाये मुझ को वो बिछड़ा दोबारा

हो हम पर करम की नज़र मेरे मौला

संवर जाएगा वक़्त बिगड़ा हमारा


मैं बन कर सवाली तेरे दर पे आया

सदा सुन ले मेरी ओ मेरे ख़ुदाया

---------------

दे दुनया में शोहरत तू आलिम बना दे

ख़ुदा मेरे मुझ को बदी से बचा ले

करूँ मैं दुआ रात दिन बस यही अब

मिरे मुल्क को फिर वो चिड़या बना दे


मेरे इस चमन पे घनेरा है साया

सदा सुन ले मेरी ओ मेरे ख़ुदाया

------------------

ख़ुदा मुफ़लिसों की दुआएँ तू सुन ले

जो मजबूर हैं उन की आहें तू सुन ले

जो बीमार है उन को सेहत अता कर

ख़ुदारा हमारी सदायें तू सुन ले


मिटा दे तू काली घटाओं का साया

सदा सुन ले मेरी ओ मेरे ख़ुदाया

----------------