आजादी आजादी मिल गई क्या? कहाँ से बरामद हुई है? किसके साथ थी? भाग गई थी या अगवा कर ली गई थी? इज्जत लुटा कर आई है या खून से सनी किसी कचरे के डिब्बे से मिली है? चलो अच्छा है मिल गई अब इसे सरेआम सूली पर लटकाएँगे या कहीं बेच आएँगे आजादी तो नाम की है। औरत ही तो है क्या कर लेगी?