ये रात की तन्हाई मेरी बढ़ती जिंदगी की,
मानो मेरी सबसे हसीन परछाई है,
ये लोग का प्यार, मोहब्बत ये पैसे वाली,
कुछ अलग बनी छवि शायद यहां बताई है,
पर सच पूछो तो असल जिंदगी उसने मुझे दिखाई है,
तन्हा रातें, वो शांत आसमान, और बैठा मैं,
देखो मेरी रूह मुझसे मिलने आई है,
हां रात की ये तन्हाई,
मानो मेरी सबसे हसीन एक चढ़ाई है,
थोड़ा रुका क्या मैं इस भागती जिंदगी में,
मेरी तन्हाई वो बीते मीठे पल बटोर ले आई है,
दुनिया है चार दिन की जो,
ये शायद उसकी खोई हुई एक कीमती रुबाई है,
तन्हाई ने जब थामा मानो जैसे,
मेरी आंखे खुल गई तब वैसे,
हूं कीतना हसीन और कीमती मैं भी,
ये बात भी उसी ने मुझको बताई है,
हां मेरी तन्हाई मेरी हसीन परछाई है।
