सोचती हूं कि आज कुछ नया लिखूंगी,
पर फिर खयालों में तुम आ जाते हो,
और ये कलम प्यार बिखेरने लगती है,
हर एक पन्ने पर मोहब्बत की दास्तान लिख देती है,
और जब मैं पन्ने पलट के देखती हूं तो लगता है, 
अभी भी कई अल्फाज़ अधूरे है,
अभी भी कई राज बेपर्दा होना बाकी है,
अभी भी कई घाव है जो पूरी तरीके से भरे नही,
अभी भी कई लड़ाइयां है जो हुई नही,
अभी भी तुम्हें देख के नजरंदाज करना बाकी है
अभी भी तुमसे मोहब्बत करना बाकी है,
हा अभी भी तुम्हारे बारे मे लिखना बाकी है।।