एक माँ अपने बेटे को चिट्ठी लिख रही है तो वो बता रही है कि कैसे उसे सब याद कर रहे हैं यहाँ मोहल्ले की गलियाँ कितनी सूनी हैं जहाँ तुमने बचपन में गिरकर उठना सीखा जहाँ तुम्हारी खेलने की आवाज़ सुनके मैं खुश हो जाती थी वह आज भी तुम्हारा इंतज़ार कर रही है क्या तुम्हे वहाँ पर मिलता है ऐसा कुछ? याद तो तुम्हे आँगन की पत्तियां भी करती है जब तुम स्कूल से थक के लेट जाते थे उनपे और वह तुम्हारी थकान यूँ ही बस मिटा देती थी गिरती है आज भी वह आँगन में, बस तुम नहीं हो तुम्हे खेत की बालियां तो याद ही होंगी वहीँ तो छुप छुप के मिला करते थे उससे लहरा उठती थी वह तुम्हारी अठखेलियां देखकर छुपा लेती थी तुम्हे सारे ज़माने की नज़रों से याद तो तुम भी करते ही होंगे उसे याद है जब तुम कभी विचलित होते थे बैठ जाया करते थे हम इस खाट पर और देखा करते थे बस इस चाँद को कर देता था वह सारी चिंता दूर करता है वह आज भी याद तुम्हे पर पता है सबसे ज़्यादा कौन याद करता है तुम्हे वह नदी जहाँ तुम जाते थे मस्ती करने उस दिन वह भी रोई थी जब तुम रोये थे उसके साथ बापू के गुज़र जाने का गम तुमने वहीँ मिटाया था वो नदी आज भी वहीँ राह देख भी है की तुम आओ और फिर से वह तुम्हारे सारे दुख ले ले नहीं मिलता होगा ना ये सब तुम्हे वहाँ गाँव से शहर जो जा चुके तुम बस एक बात मान लेना मेरी कि जब मेरे मरने पर यहाँ आना पड़े इन सब से ज़रूर मिल जाना बहुत याद करते है तुम्हे