अभी मिले तो थे ही हम,

अभी ही छोड़ जाओगे,

नहीं थी ये खबर हमें,

कि साथ तोड़ जाओगे,

मैं सबको मान के अगर,

चला भी जाता तो मगर,

थी दिल में इक आवाज कि,

तेरे बिना कोई नहीं,

अब आ भी जाओ लौटकर,

कि दिल अभी भरा नहीं ।