दुनिया में सबसे ज़्यादा प्यारी है,
मेरे लिए मेरी माँ !
इसलिए दुनिया में सबसे न्यारी है,
मेरे लिए मेरी माँ !
मेरे हर खुशियों के लिए सभी गमों को भुला देती है,
मेरे लिए मेरी माँ !
अपने होटों की हँसी को लूटती है,
मेरे लिए मेरी माँ !
अपने हर एक डाँट से मुझे कुछ ना कुछ सिखलाती है,
मेरे लिए मेरी माँ !
जीवन के हर संघर्ष में मेरा छाया बनकर रहती है,
मेरे लिए मेरी माँ !
हर पकवान का स्वाद चखने में याद आती है,
मेरे लिए मेरी माँ !
लब्जोँ मेँ बया नहीं कर सकता मैं तो उसका प्यार,
क्योंकि भगवान भी हमेशा झुकता है, तेरी ममता के सामने मेरी माँ !!