ख़ुसफहमियां यूं न पाला कीजिए, खुशियों को कुछ टाला कीजिए
ग़म रोज दरवाज़े पर दस्तक देता है
मुस्कुराहट को खिड़की से निकाला कीजिए
मैं जो भी कहता हूं, लोग संजीदा नहीं लेते
आप भी मेरी बातों को टाला कीजिए
कि जहर,जाम से पीता हूँ आजकाल
आप की कोई हसरत हो तो निकाला कीजिए
कि कुछ तो आप की भी खता होगी,मेरे जलील होने में
यूं सिर्फ मेरी ही इज्ज़त न उछाला कीजिए
कि कफ़न बांध लिया मैने भी अपने सर पे
जो भी पत्थर हो बेखौफ उछाला कीजिए।
आदेश कुमार "अमन"
