वो आए और नाम पता पूछने लगे

घर-घर गली-गली में मुझे ढूंढने लगे


कोई ख़ता नहीं थी मिरी जानबूझकर

कुछ लोग झोपड़े को मिरे फूँकने लगे


तूफ़ान तो कहीं भी नहीं दूर दूर तक

फिर क्यों तिरे सफ़ीने सभी डूबने लगे


घिन आ रही थी शायद उने हाल देखकर

जो मेरी सम्त देख के वो थूकने लगे


ऐसा नहीं कि कोई मुझे जानता नहीं

सब जानते थे फिर भी मुझे लूटने लगे