उनने हकीम एक तरफ़ को बिठा दिया
होंटों से मेरे जख़्म पे मरहम लगा दिया
काफी दिनों से भूख थी दीदार की मुझे
वो आए और एक समोसा खिला दिया
मेरी हुई थी बात फ़क़त आफ़ताब की
उनने तो कहकशाँ ही नज़र से उड़ा दिया
मूझसे फिर इश्क़ कौन करेगा जहान में
तुमने हर एक शख़्स को क़ातिल बता दिया
इस मय-कदे में तिश्नगी बुझती नहीं मिरी
तूने तो जाम ए हुस्न का 'आदी बना दिया
