मालूम है रहता हूँ गुलाबों की गली में

तुम फिर भी मुझे ढूँढ रहे मूँगफली में


सदियों से जिसे ख़्वाब में ही देख रहे थे

महबूब वो रहता है अब अपनी ही गली में


मुझको तिरे अंदर वो सभी गुन नज़र आए

जो राम भरोसे में मिले राम-कली में


मैं बाँट के खाता हूँ कोई चीज़ हो चाहे

वो दिल में समाने लगे इक गुड़ की डली में


सो जाएँ सभी चार बजे करके इशारा

चुपके से बुला लेना सजन दिल की गली में


लगता है इन्हें और कोई काम नहीं है

बस झाँकते रहते हैं सभी मेरी गली में