सभी के दिल में मैं रहता मिरे दिल में है हिंदुस्ताँ

सभी की जान मैं हूँ और मेरी जान हिंदुस्ताँ 




अगर मर जाऊँ तो यारो कफ़न मुझको वही देना

बना जिस पर तिरंगा हो लिखा जिस पर हो हिंदुस्ताँ




मुझे दुनिया में भेजे तो ख़ुदा इतना करम करना

मिरे माँ-तात वो ही हों वतन मेरा हो हिंदुस्ताँ




जहाँ हिंदू मुसलमाँ लोग सब मिल-जुल के रहते हैं

उसी का नाम है भारत उसी का नाम हिंदुस्ताँ




तुम्हारी और मेरी आँख में बस फ़र्क है इतना

तुम्हारी आँख में काजल मिरी आँखों में हिंदुस्ताँ