अब मिरी उससे मुलाक़ात नहीं होती है
फोन आता है मगर बात नहीं होती है
रोज़ बिस्तर तो निकलता है मिरा भीगा हुआ
लोग कहते हैं कि बरसात नहीं होती है
नींद आती ही नहीं है किसी बिस्तर पे अब
वो न आए तो मिरी रात नहीं होती है
याद करती नहीं हैं अब मिरी आँखें उसको
उसकी आँखों से भी बरसात नहीं होती है
ख़त मिरे रोज़ निकलते हैं उसी नाली में
कौन कहता है मिरी बात नहीं होती है
