जब मिरा ख़्वाब तिरी आँख से ओझल होगा

फिर तिरा अश्क मिरी आँख का काजल होगा


इतनी शिद्दत से लिखूँगा मैं किताब-ए-दिल में

देखना जो भी पढ़ेगा तुझे पागल होगा


चाँद तारे मिरी मुट्ठी में समा जाएँगे

हाँ किसी रोज़ मिरा ख़्वाब मुकम्मल होगा


दुख में साया मिरे पापा का ही होगा तन पर

और मिरे सर पे मिरी माँ का ही आँचल होगा


सोचते सोचते ही बीत गई पूरी उम्र

काम जो कर न सके आज वो अब कल होगा


मैं हटाता हुआ दिख जाऊँ अगर संग-ए-राह

तो ये कहता है ज़माना कोई पागल होगा