मुहब्बत इश़्क जो भी है किताबों की कहानी है

अरे इस दौर की लैला न मजनूँ की दिवानी है


तुम्हारे अश्क मेरे अश्क में बस फ़र्क है इतना

तुम्हारा अश्क मोती और मेरा अश्क पानी है


ख़ुदा के वास्ते मानो बिना पर्दा के मत निकलो

तुम्हारा हुस्न ऐसे एक ख़तरे की निशानी है


सुरीं आतिश कमर शोला दुनो रानें क़यामत हैं

किसी से पूछ लो चाहे बड़ी कातिल जवानी है


बुझा सकता नहीं जब प्यास फिर किस काम का है वो

हटो ऐसे समुंदर की मुझे हस्ती मिटानी है


सुनो हर बात पर तूफान को क्यों दोष देते हो

तुम्हारा हुस्न भी तो एक ख़तरे की निशानी है