मुहब्बत चीज़ क्या है ये ज़माने को दिखाना है
नहीं है तू मिरा दुश्मन मिरा दुश्मन ज़माना है
अभी तो बस निहारा है सनम को पास में जाकर
अभी तो आँख से होते हुए दिल में समाना है
गुज़ारा ज़िंदगी का देख लो बस का नहीं है अब
मिरी तो मौत का भी ख़र्च तुमको ही उठाना है
हुजूम ए रहगुज़र से बोलो अपने बारे में सोचे
वही तन्हा है दुनिया में मिरे पीछे ज़माना है
