मुहब्बत बेज़ुबाँ होती न बेगाना मिला होता

अगर हमको भी सजदे में ये मयख़ाना मिला होता




किसी के वास्ते हम तो ख़ुदी सिर को झुका देते

अगर हमको कहीं भी कोई बुतख़ाना मिला होता




कोई इल्ज़ाम क्यों देता तुमारे इन वज़ीरों को

अगर हक़ का सभी को आब और दाना मिला होता




जुदा होती नहीं हमसे कभी भी रात की नीदें

तुम्हारे हाथ का हमको जो सिरहाना मिला होता




ख़ुदी गर्दन कटा देते अगर शमशीर साज़ों में

कोई भी हाथ हमको जाना पहचाना मिला होता




अलग ही बात होती फिर तो दुनिया में मुहब्बत की

अगर हमको तुमारे जैसा दीवाना मिला होता