मिरे महबूब मुझसे पूछ कितना ख़ूबसूरत है
तू सर से पाँव तक सोने की बिल्कुल पाक मूरत है
परी जैसा चलन तेरा परी जैसी नज़र तेरी
परी जैसा तेरा तन मन परी जैसी ही सूरत है
तिरी साँसें अधूरी हैं मिरी रातें अधूरी हैं
मुझे तेरी ज़रूरत है तुझे मेरी ज़रूरत है
किसे इल्ज़ाम दूँ ऐसे समझ में ही नहीं आता
जिधर देखो नज़र आती मुझे अपनों की सूरत है
