मिलें जितने जनम चाहे यही आँगन यही दर हो

यही माँ-तात हों मेरे ये हिंदुस्तान ही घर हो




सलामत लौट के आए तो छाती से लगा लेना

वगरना आरज़ू ये है तिरंगे में मिरा सर हो




ये हिन्दू और मुस्लिम सिख सभी भाई हैं आपस में

सभी का एक ही घर हो सभी का एक ही दर हो




किसी को भी अगर मेरा कोई अल्फाज़ चुभ जाए

तो उसके हाथ हो तलवार फिर नीचे मिरा सर हो




गरीबों के खुदाओं से बस इतना ही तकाज़ा है

किसी की छत नहीं टूटे कभी कोई न बे-घर हो