महफ़िल में तेरी ख़ूब सताया गया मुझे
हँसने लगा तो फिर से रुलाया गया मुझे।
हर बार ज़िंदा देखके हैरान थे सभी
सो आज से अकेले बुलाया गया मुझे।
होती थी दास्तान मिरे नाम से कभी
और आज हर ज़बाँ से मिटाया गया मुझे।
संसार में न अपना था न गैर था कोई
तो बोल किसके हाथ जलाया गया मुझे।
जो शख़्स थूकता था मिरे थोपड़े पे कल
आज उसके रू-ब-रू ही बिठाया गया मुझे।
पहले तो हाथ से ये ज़बाँ काट दी गई
फिर सामने सभी के हँसाया गया मुझे।
दो-चार बूँदें अश्क की बाक़ी बची थीं जो
वो छीनने के बाद रुलाया गया मुझे
मेरी चमक धमक तो मरासिम तुझी से है
रौनक तिरे ही घर की बताया गया मुझे।
