क्या क्या है ज़िंदगी में मज़ा हमसे पूछिए

महफ़िल में बोलने का वजा' हमसे पूछिए


तुम पास बैठने का मज़ा खुद ही जानिए

गलियों में ताड़ने का मज़ा हमसे पूछिए


कोई भी शख़्स इश़्क के काबिल नहीं बचा

जो बच गया है उसकी सज़ा हमसे पूछिए


शामिल नहीं है क्यों वो जनाज़े में आपके

इस बात की हर एक वज़ा हमसे पूछिए


हर साँस देके इश़्क की कीमत चुकाई है

ब्याजों में आशिकी का मज़ा हमसे पूछिए


रोते हैं धीरे-धीरे बहुत बेख़ुदी में हम

किस्तों में ज़िंदगी की सज़ा हमसे पूछिए