कोई क्यों याद मेरी कहानी रखे

बे-वजह अपनी आँखों में पानी रखे।


रब्त है जब उसे हर नई चीज़ से

साँस क्यों फिर बदन में पुरानी रखे।


क्यों न हो हादिसा कोई इस उम्र में

कब तलक अपने वश में जवानी रखे।


वो जिसे इश़्क है ही नहीं मुझसे तो

बे-वजह पास मेरी निशानी रखे।


रिंद को साक़िया का ये पैग़ाम है

दुश्मनी जाम से ख़ानदानी रखे।


तन बदन ढंग से भीग जाए ख़ुदा

अब की आँखों में बारिश का पानी रखे