ख़ुदा इस ज़माने को क्या हो गया

मिरे नाम से ही ख़फ़ा हो गया


जिधर देखो सिगरेट का ही धुआँ

कोई फिर किसी से जुदा हो गया


मैं अपने सफ़र पे अकेला चला

ख़ुदी साथ में काफ़िला हो गया


मुझे डिग्रियों की जरूरत नहीं

मिरा हर जगह दाख़िला हो गया


जो इंसान बनने के लायक नहीं

वो अहल ए जहाँ का ख़ुदा हो गया


मिरी हर मुहब्बत चली झूठ से

जहाँ सच कहा बेवफ़ा हो गया