कलेजा, ख़ून, किडनी, साँस सब सामान दे देगा
मरूँगा तो नया जीवन ये हिंदुस्तान दे देगा
मुसलमाँ और हिंदू सर-ज़मीं की आँख के तारे
इन्हें कुछ हो गया तो सिख भी अपनी जान दे देगा
कि पाकिस्तान का हर शख़्स हिंदुस्तानी है पहले
वो हिंदुस्तान की खातिर तो अपनी जान दे देगा
ये हिंदुस्तान-पाकिस्तान दो जाँ एक तन की हैं
किसी को कुछ हुआ तो दूसरा ख़ुद जान दे देगा
ओ हिन्द-ओ-पाक के लोगों चलो अब एक हो जाओ
अलग तुमको किया जिसने वो अब की जान दे देगा
