कल रात से महफ़िल में परेशान सा क्यूँ है

इक शख़्स मुझे देख के हैरान सा क्यूँ है


मैंने तो उसे अम्न का पैगाम दिया था

फिर मेरे इधर जंग का ऐलान सा क्यूँ है


जो शख़्स कभी ढंग से इंसान नहीं था

वो आज नज़र में तिरी भगवान सा क्यूँ है


तूने ही कहा था किसी जन्नत से नहीं कम

अब बोल घरौंदा तिरा शमशान सा क्यूँ है


महताब का महताब है तू मैंने सुना था

ये नैन मटक्का तिरा इंसान सा क्यूँ है