कल रात कोई ख़ून सर ए आम हो गया
हाकिम के सामने ही सुनो काम हो गया
जिसने सिखाया इश्क़ मुहब्बत का पैंतरा
वो बेवफ़ा के नाम से बदनाम हो गया
अब तो हकीम की भी जरूरत नहीं रही
मुझको तिरी निगाह से आराम हो गया
इस रास्ते जो शख़्स था पहले गया हुआ
सर पे उसी के आज का इल्ज़ाम हो गया
जिस दिन से तूने नाम मिरे साथ में लिखा
उस दिन से ही मैं देख ले बे-नाम हो गया
