कभी तो आँख का जादू कभी ये बाल की ख़ुशबू

कभी बेहोश कर देती है मुझको शाल की ख़ुशबू


लब ए तक़रीर में मौजें बहार ए बाग़ ए 'आलम की

सुना है दूर तक जाती है तेरे क़ाल की ख़ुशबू


चले जाएँगे जख़्माँ पाक़ ख़ुद होते हुए मेरे

लुटा दे तू अगर मुझपे उसी रूमाल की ख़ुशबू


तिरे होंटों का क्या कहना दवा मेरे मरज़ की हैं

अगर बीमार करती है तो तेरे गाल की ख़ुशबू


कहीं कोई मुसाफ़िर रात में रस्ता भटक जाए

तो उसको घर तलक पहुँचा के आती चाल की ख़ुशबू


फटी सी एक चादर थी मुझे जिसमें सुलाया था

उसी चादर से आती है पिता के हाल की ख़ुशबू