मिरी निगाह तुझे ढूँढती रहे हमदम

जो तू रहे तो मिरी ज़िंदगी रहे हमदम


बिना बताए मैं जाता नहीं कहीं भी वो

गली गली में मुझे बूझती रहे हमदम


तिरे वजूद से मेरा वजूद ज़िंदा है

तिरी पनाह मिरी बंदगी रहे हमदम


तुझे क़ुबूल हैं काँटें मुझे भी काँटें मिलें

तिरी ख़ुशी में ही मेरी ख़ुशी रहे हमदम


मय-ए-तहूर मिले तो भी मैं नहीं लेता

तिरी निगाह मुझे घूरती रहे हमदम