इक हमसफ़र सोया हुआ था बात है उस साल की
जब देखता था ख़्वाब में वो हम-नशीं की पालकी
रानें सुरीं नाफ़ ओ कमर सब दूर से ही दिख रहे
किसके यहाँ सिलवाई है गुलगूँ-क़बा ये जाल की
ख़ंजर के बल पे रात सब मुझको उठाकर ले गए
रोती रही फ़ुटपाथ पर बेचारी मेरी बालकी
सुब्ह-ए-अज़ल से आज तक हर ख़्वाब क़ायम था जहाँ
वो आतिश-ए-जाँ सोज़ ने उस आँख में हड़ताल की
