हुस्न वाले मुझे बदनाम बड़ा करते हैं
वो सर-ए-आम कि महफ़िल में खड़ा करते हैं
फूल सा जिस्म है पत्थर से भिड़ा करते हैं
खोलकर ज़ुल्फ़ सनम मुझसे लड़ा करते हैं
यार ये कोई तरीक़ा है सज़ा देने का
एक ही पाँव पे दिन रात खड़ा करते हैं
क़र्ज़ माँ बाप का हम कैसे चुका पाएँगे
वो हमें ख़ून पसीने से बड़ा करते हैं
सामने उनके किसी और को देखूँ फिर तो
रात भर मुझसे सर-ए-आम लड़ा करते हैं
उतनी जल्दी ही समझ लो मैं सुधर जाता हूँ
जितने थप्पड़ मिरे कानों पे पड़ा करते हैं
