हर सम्त से निहार न काया जनाब की

शर्मा गई है देख के चोली हिजाब की


होगी ज़रूर आज क़यामत कहीं भी हो

खुलने लगी है उनके जो घुंडी नक़ाब की


अपने गुदाज़ हुस्न को रखना सँभाल कर

अब है ख़ुदा भी ताक में तेरे शबाब की


इस मामले में मेरा कोई हाथ ही नहीं

अपनी हयात तुमने तो ख़ुद ही ख़राब की


उनसे कहा था लाना दवा पेट दर्द की

नादान मुझको दे गए गोली जुलाब की