एक दिन आएगा जब सुधर जाएँगे

दुश्मनों के भी दिल में उतर जाएँगे


जब हम इतिहास इक दिन बदल जाएँगे

हँसने वालों के चेहरे उतर जाएँगे


जीतना है ज़माना हमें एक दिन

उसके ही बाद हम अपने घर जाएँगे


हार कर लोग जब अपने घर जाएँगे

मंज़िलें नाम हम अपने कर जाएँगे


दौर आएगा अपना तो जब आएगा

हँसने वालों के चेहरे उतर जाएँगे