चलो माना समंदर को मैं उँगली पर नचाता हूँ
मगर मोती बिना पूछे न लहरों से उठाता हूँ
ख़ुदा को भी ख़बर है मैं क़दम जिस मुल्क में रख दूँ
तो लश्कर क्या वहाँ की सब ज़मीनें छीन लाता हूँ
तिरी आँखों के सुरमे से ही रौशन हैं मिरी आँखें
तू जब सुरमा लगाती है तो मैं भी देख पाता हूँ
ख़ुदा के और मेरे 'इल्म में बस फ़र्क़ इतना है
ख़ुदा दुनिया बनाता है ख़ुदा को मैं बनाता हूँ
नज़र कैसे लगेगी बोल जब दैर ओ हरम जाकर
तिरी चढ़ती जवानी के लिए सदक़ा चढ़ाता हूँ
