बेवफ़ा शख़्स मोहब्बत का मज़ा क्या लेगा
मैं खरीदूँगा तुझे दाम बता क्या लेगा
मैं नहीं चाहता तुझ पर कोई इल्ज़ाम लगे
हाथ से हाथ छुड़ाने का बता क्या लेगा
मुझे इक बात बता बेवफ़ा तू भी तो है
अरे फिर मुझसे मोहब्बत का जज़ा क्या लेगा
अरे तू ऐसा कर अब आग लगा ले ख़ुद को
मिरे हाथों से मोहब्बत की सज़ा क्या लेगा
मोड़ लेते हैं सभी लोग तुझे देख के मुँह
ये ज़माना तिरे आँचल की हवा क्या लेगा
