बस तुम्हारी जुल्फ़ को ही अब्र होना चाहिए
और तो हर जुल्फ़ याँ बे-अब्र होना चाहिए
साँस चलती है मिरी तो आपकी आग़ोश में
आपकी आग़ोश में ही क़ब्र होना चाहिए
रोज़ सबके ख़ून से सींची गई है ये ज़मीं
इसपे ऐसे क्यों किसी का जब्र होना चाहिए
एकदम मिलती नहीं देखो किसी को मंजिलें
मंजिलों के मामले में सब्र होना चाहिए
हम सभी की बेटियों में आपकी भी बेटी है
अब न बेटी का ज़िना-बिल-जब्र होना चाहिए
