मुफ़्त में सबने वफ़ाएँ बेच डालीं

साँसों में थीं जो सदाएँ बेच डालीं


दर्द उठा था कल सो माँ ने मेरी ख़ातिर

अपनी आँखों की दवाएँ बेच डालीं


रात मेरी आख़िरी हिचकी के डर से

हुस्न वालों ने अदाएँ बेच डालीं


मेरे बारे में सुना जब सूफ़ियों ने

रात में ही सब दुआएँ बेच डालीं


उसने साँसें बेच दीं कल मेरी ख़ातिर

और दर्ज़ी ने क़बाएँ बेच डालीं


ज़िक्र किसने कर दिया मेरा ख़ुदा से

मेरी ख़ातिर अप्सराएँ बेच डालीं