अगर मैं देख लूँ तुमको तो सब से रूठ जाता हूँ

तुम्हारी जान के चक्कर में ख़ुद भी टूट जाता हूँ




कभी जीने नहीं देते तुम्हारी आँख के आँसू

मुझे इतना रुलाते हैं कि रोकर टूट जाता हूँ




चलो अच्छा किया तुमने छुपा कर हुस्न रक्खा था

वगरना हुस्न वालों की मैं दुनिया लूट जाता हूँ




मुझे ख़ुद दर्द होता है तुम्हारे चोट लगने से

तुम्हें रोता हुआ देखूँ तो मैं भी टूट जाता हूँ




तुम्हारे नाम से हाकिम पसीने छोड़ देता है

कहीं का क़ैदख़ाना हो मैं जल्दी छूट जाता हूँ