अगर इस दौर का इंसान सच इंसान हो जाए
तो पूरा एक आब ए ख़िज़्र हिंदुस्तान हो जाए
हुनर ऐसा मुझे देना सुख़न पढ़ने जहाँ जाऊँ
वहाँ की बज़्म मेरे लफ़्ज़ से पाकान हो जाए
ख़ुद आकर के ख़ुदा उसके सर अपना ताज रख देगा
जो माँ की साँस की खातिर अगर बे-जान हो जाए
तिरी हर साँस मुझ में हो मिरी हर साँस तुझ में हो
मैं तेरी जान हो जाऊँ तू मेरी जान हो जाए
