मुझे भी ले चलो ,
आज अपने संग ,
तुम्हारे इश्क़ की ,मैं,
बरसात में भिगूँ,
बना लूं मैं तुम्हे अपनी ,
नशे सा इश्क,
तुम्हारे अधर के प्याले ,
छलकते हों तो मैं भिगूँ,
तुम्हारी आँख के सपने ,
चुराकर मै ,
हला देखुं तुम्हारी .
और पुरी रात मै भिगूँ
बड़ी मदहोश है शाखी
हुई तुमसे मोहब्बत जो.
बिना बादल बिना मौसम
बिना बरसात के भिगूँ ।
शरारत है लबों पर ये
हरारत है दिलों की ये
वफा की इश्क में जो हो
तुम्हारे साथ मै भिगूं!
भरी बरसात में भिगूं
तुम्हारे साथ मे भिगूं।।

